महाआरती

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 169वीं महाआरती संपन्न: पंडित सुरेश तिवारी के सानिध्य में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

सक्ती। नगर के ऐतिहासिक श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में मंगलवार, 11 अगस्त को 169वीं भव्य महाआरती का आयोजन अत्यंत श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त व्याख्याता आदरणीय पंडित श्री सुरेश कुमार तिवारी सपरिवार (पत्नी, पुत्र, बहू, बेटी, जमाई एवं नाती) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में पंडित तिवारी ने सपरिवार मौलीश्वर महादेव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन व आरती की। इसके पश्चात हनुमान गेट पर मंदिर परिवार के सदस्यों ने पुष्प वर्षा, चरण स्पर्श एवं जयकारों के साथ अतिथि का आत्मीय स्वागत किया। मंदिर पहुँचकर पंडित जी ने हनुमान जी को फल एवं लड्डू का प्रसाद अर्पित किया। मुख्य पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने पंडित तिवारी को तिलक लगाकर व चुन्नी ओढ़ाकर सम्मानित किया, वहीं संध्या वैष्णव ने परिवार की महिला सदस्यों को तिलक लगाकर मोती की माला पहनाई।

पट बंद होने के पश्चात पुजारी जी हनुमान जी के दिव्य श्रृंगार में व्यस्त हुए, वहीं मंच संचालन करते हुए कोंडके मौर्य ने उपस्थित श्रद्धालुओं को कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के अलौकिक रूप के दर्शन किए। मातृशक्ति द्वारा पंच दीपक प्रज्वलित कर पंडित जी द्वारा गणेश वंदना एवं आरती की गई। इसके बाद महिला समूह द्वारा 51 दीपकों से सजी महाआरती प्रज्वलित की गई। पंडित सुरेश तिवारी, चित्रंजय पटेल एवं उपस्थित भक्तों ने बारी-बारी से महाआरती उतारी। आरती के उपरांत सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

गर्भगृह में दर्शन के पश्चात पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव एवं कोंडके मौर्य ने पंडित तिवारी को हनुमान जी का छायाचित्र भेंट किया। अपने आशीर्वचन में पंडित जी ने मंदिर समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि महाआरती और हनुमान चालीसा के साथ प्रभु के चरणों में माथा टेकने का यह सौभाग्य अविस्मरणीय है।

आयोजन के मुख्य आकर्षण:

  • 31 किलो का काँवर एवं काँवरियों का सम्मान: बैजनाथ धाम जल चढ़ाने जा रहे भोलेनाथ काँवरिया ग्रुप द्वारा निर्मित 31 किलो का काँवर दर्शन हेतु रखा गया। पुजारी जी ने सभी काँवरियों को तिलक लगाकर, मोती की माला पहनाकर एवं छायाचित्र भेंट कर आशीर्वाद दिया।
  • 50 वर्षों की निरंतर साधना का सम्मान: विगत 50 वर्षों से लगातार बाबा धाम की यात्रा कर रहे श्री गोपाल प्रसाद निगनिया जी ने भोग प्रसाद अर्पित किया, जिन्हें मंदिर समिति द्वारा छायाचित्र देकर सम्मानित किया गया।
  • प्रशासनिक उपस्थिति: सक्ती के एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने महाआरती एवं सामूहिक चालीसा पाठ में सम्मिलित होकर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। हनुमान जी का छाया चित्र भेट किया किये
  • श्रमदान सम्मान: मंदिर, गार्डन एवं मुक्तिधाम में निरंतर निःस्वार्थ सेवा देने वाली श्रीमती माया ठाकुर जी को मंदिर समिति सदस्य अमित तम्बोली द्वारा अपने हाथों से निर्मित “डबल पेन स्टैंड सह फ्लावर पॉट” भेंट कर सम्मानित किया गया।

यूट्यूब लाईव:- गौरव यादव, योगेश देवांगन, आरुष देवांगन

संगीत एवं भजन:- पूनम तम्बोली, प्रीति, काजल, अवनी, गीतिका, निशा देवांगन

मंच संचालन:- कोडके मौर्य

संरक्षक:- चित्रंजय पटेल

फोटो ग्राफी:- अमित तम्बोली

आरती व्यवस्था:- रिंकू निर्मलकर

साउंड व्यवस्था:- सोनू देवांगन

प्रसाद वितरण:- महेंद्र गबेल

अन्य सेवा:- सुरेश देवांगन, पप्पू खर्रा, पप्पू गौ सेवक, संतोष देवांगन

सुबह का श्रृंगार:- गुरुदेव ललित यादव सक्ती

शाम का श्रृंगार:- पुलिस लाईन महिला समिति

दीप प्रज्वलित:- संध्या वैष्णव, पुष्पा निर्मलकर, एकल देवांगन, लिली वैष्णव, चमेली देवांगन भावना देवांगन एवं अतिथि परिवार के द्वारा

प्रसाद:- पंडित सुरेश तिवारी जी अड़भार, गोपाल प्रसाद निगानिया सक्ती, 31 किलो काँवरिया ग्रुप, याता यात थाना सक्ती, पप्पू खर्रा, अमित तम्बोली

सिंदुराभिषेक:- सावित्री यादव, रामगोपाल देवांगन, लीना विकाश बरेठ, कविता संदीप देवांगन, सुधा जायसवाल

शुन्दरकाण्ड:- रामकृष्ण गबेल, रोहणी देवी गबेल, एकांश बरेठ, आदित्य अग्रवाल, प्रांशी पियल देवांगन(धकेता)

कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *